वजन घटाने के लिए जीरा का पानी कैसे पिएं?HealthPlanet

Posted on Sat 4th Mar 2023 : 16:33

Weight Loss Tips: एक गिलास जीरा पानी में इन चीजों को मिलाने से कुछ ही दिनों में वजन होगा कम, जान लें सही ड्रिंक बनाने का तरीका -

1. जीरा और नींबू पानी

नींबू पानी तो वजन कम करने के लिए सबसे कारगार उपाय माना जाता है। ऐसे में अगर आप इसमें जीरा मिक्स कर दें तो ये और असरदार होगा। इसके लिए ज्यादा कुछ नहीं बस 2 चम्मच जीरा को एक गिलास में भिगोकर रख दें। अब सुबह इसे अच्छी तरह से उबालकर लें। जीरा पानी को छानकर उसमें नींबू का रस मिला दें और पी लें।

2. जीरा और करी पत्ता का पानी

जीरा और करी पत्ते का पानी वजन घटाने में काफी मददगार होता है। एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा और 7 करी पत्ते डालकर इसे रात भर के लिए छोड़ दें। अब सुब इस पानी को छानकर पी जाएं। इस पानी से मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ेगा और बढ़ता वजन कंट्रोल होगा।

3. जीरा पाउडर का पानी

मोटापा से मुक्ति के लिए जीरे पाउडर का पानी (Cumin Water) पीएं। इस ड्रिंक को बनाने के लिए एक गिलास पानी गर्म कर लें फिर इसमें एक चम्मच जीरा पाउडर डालकर मिक्स कर लें। स्वाद के लिए आप इसमें काला नमक भी डाल सकते हैं।

4. जीरा और धनिया पानी

धनिया और जीरा खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ ही आपके वजन को भी कंट्रोल करेगा। रात को जीरा और धनिया के बीजों को पानी में डालकर रख दें। सुबह उठकर इस पानी को पी लें। जीरा और धनिया का पानी पीने से देर तक भूख नहीं लगेगी। साथ ही आपका मोटापा भी घटेगा।

5. जीरा पानी

जीरा पानी तेजी से वजन कम करता है। जीरे में मैंगनीज, लौह तत्व, कैल्शियम, जिंक और फॉस्फोरस प्रचुर मात्रा में होता है। जीरा पानी को रोजाना पीने से शरीर में फैट नहीं जमता है, जिस वजह से वजन कम होने लगता है। इस पानी को बनाने के लिए एक गिलास पानी में दो चम्मच जीरा डालकर रातभर भिगो कर रख दें। सुबह इसे उबाल लें और चाय की तरह पीएं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info